शिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल
HP : हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, होंगे कई बड़े फैसले

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक गुरुवार दोपहर को राज्य सचिवालय में होगी। यह वर्तमान सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक है। पहली बैठक 13 जनवरी को हुई थी, जिसमें कांग्रेस की गारंटीओं से संबंधित तीन फैसले लिए गए थे। दूसरी बैठक में बजट सत्र समेत कई फैसले लिये जाने की संभावना है।
सीमेंट विवाद पर मंत्री स्तर पर हुई बातचीत के बाद कैबिनेट के सहयोगियों से भी मुख्यमंत्री सलाह कर सकते हैं। हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग पर भी चर्चा संभव है।