Himachal Budget: वृद्ध, दिव्यांग, विधवा, एकल नारी- सबकी पेंशन की दरें बढ़ाने की घोषणा
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुबह 11 बजे बजट भाषण पढ़ना शुरू कर दिया है। अभी तक नीचे दी गई घोषणाएं सामने आई है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की दरें बढ़ाने की घोषणा 1.वृद्धापेंशन के लिए आयु सीमा घटाकर 60 वर्ष हुई। 2.60 साल से ऊपर के सब लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी। आय सीमा में पूरी तरह से छूट मिलेगी। 4.सामाजिक सुरक्षा पेंशन 40 हजार नए लोगों को मिलेगी। 5.60 से 69 वर्ष तक के कुष्ठ रोगियों को पेंशन 850 से 1000 रुपये करने की घोषणा। 6.दिव्यांग, विधवाओं, एकल नारियों को पेंशन 1000 से बढ़ाकर 1150 रुपये करने की घोषणा। 7.70 से अधिक उम्र के बुजुर्गों, 70 फीसदी से अधिक विकलांगों को पेंशन 1500 से 1700 रुपये की करने की घोषणा।

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 11:02 बजे बजट पढ़ना शुरू किया। चुनावी साल वाले बजट भाषण में सीएम जयराम ने लगभग सभी सामाजिक वर्गों की पेंशन बढाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कुछ वर्गों को अतिरिक्त रियायत भी दी गई है।
देखिए Live:-
सामाजिक सुरक्षा पेंशन की दरें बढ़ाने की घोषणा
वृद्धापेंशन के लिए आयु सीमा घटाकर 60 वर्ष हुई।
60 साल से ऊपर के सब लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी। आय सीमा में पूरी तरह से छूट मिलेगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 40 हजार नए लोगों को मिलेगी। 60 से 69 वर्ष तक के कुष्ठ रोगियों को पेंशन 850 से 1000 रुपये करने की घोषणा। दिव्यांग, विधवाओं, एकल नारियों को पेंशन 1000 से बढ़ाकर 1150 रुपये करने की घोषणा।
70 से अधिक उम्र के बुजुर्गों, 70 फीसदी से अधिक विकलांगों को पेंशन 1500 से 1700 रुपये की करने की घोषणा।