अपराध/हादसेदेश-दुनिया
Trending

ससुराल गए युवक ने पत्नी और सास को ईंट से पीट-पीटकर मार डाला

पटना। बिहार के नवादा जिले में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। हिसुआ में ससुराल गए एक युवक ने अपनी पत्नी और सास की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। ससुर का कहना है कि उसका दामाद सोमवार शाम यहां आया और दोनों की हत्या कर फरार हो गया। वारदात के दौरान घर में चार महीने की बच्ची भी थी। बाकी सभी लोग काम से बाहर गए थे। डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में आक्रोश फूट पड़ा है।



जानकारी के मुताबिक हिसुआ नगर परिषद की प्रोफेसर कॉलोनी और कंचनबाग की सीमा पर किराये के मकान में रहने वाले सुधीर सिंह की बेटी मौसम कुमारी और पत्नी सरिता देवी की ईंट से कूंचकर निर्मम हत्या कर दी गई। मकान के आखिरी चौथे तल्ले पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया गया। सुधीर सिंह ने अपने दामाद अकबरपुर पहाड़पुर निवासी शुभम कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। सुधीर के मुताबिक मौसम कुमारी इन दिनों अपने पीहर हिसुआ में रह रही थी। दामाद शुभम सोमवार की शाम हिसुआ आया।



हिन्दी न्यूज 18 के अनुसार, सुधीर सिंह शाम में गाय दुहने चला गया और उसका बेटा भी सब्जी लाने के लिए चला गया। सुधीर सिंह जब घर लौटा तो देखा कि बच्ची खाट पर सोई हुई है और घर में सन्नाटा है। टॉर्च लेकर खोजा गया तो पाया कि चौथे तल्ले पर पत्नी और बेटी की विभत्स लाशें पड़ी हुई हैं। खून पसरा हुआ है। सुधीर सिंह तुरंत थाने की और दौड़ा और पुलिस को सूचना दी। उसके मुताबिक दामाद पूर्व से ही गलत व्यवहार कर रहा था। जान से मार देने की धमकी दे रहा था। वह अपने ससुर और साला को भी धमकी दिया करता था। वारदात के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है।





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button