घुमारवींः सड़क किनारे चल रही बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

बिलासपुर। हिमाचल में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं इसी बीच बिलासपुर के घुमारवीं में एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे चल रही बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई है। मृतका की पहचान 65 वर्षीय रतनी देवी पत्नी करमचंद के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार शिमला-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बाइक सवार ने सड़क पर चल रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी।टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद महिला को स्थानीय लोगों द्वारा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस उप अधीक्षक घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। व पुलिस मामले की जांच कर रही है।