शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली कैबिनेट की बैठक अब कल होगी। बता दें कि कैबिनेट की यह बैठक 23 जून को होना तय की गई थी। अब इसमें बदलाव किया गया है।अब जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 22 जून यानी कल इस बैठक का आयोजन किया जाएगा। होटल पीटरहॉफ में कल ये बैठक आयोजित होने जा रही है।
भाजपा के तीन दिन तक चले मंथन के पश्चात होने वाली यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हिमाचल कैबिनेट की बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। आगामी उप चुनावों को लेकर भी इस कैबिनेट में चर्चा होने की संभावना है। उप- चुनावों के लिए मंत्रियों की ड्यूटी लगा दी गई है। राज्य में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोलने पर चर्चा हो सकती है। लेकिन शादी व अन्य समारोहों में 20 लोगों की शर्त नहीं हटेगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा संकेत दिए गए हैं। कोरोना के कारण बंद पड़े स्कूलों को खोलने को लेकर भी मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हो सकती है।
यह भी पढ़ें:-
Back to top button