बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ़। पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार तड़के फायरिंग हुई है। गोलीबारी की घटना में चार जवानों की मौत की पुष्टि हुई है। गोलीबारी की घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसका पता नहीं चल सका है। आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
पंजाब के बठिंडा में स्थित मिलिट्री स्टेशन बुधवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा उठा। तड़के साढ़े चार बजे करीब अचानक गोलियां चलने लगीं। इस गोलीबारी में आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। गोलीबारी की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।
सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। सेनाध्यक्ष ने राजनाथ सिंह को इसकी विस्तार से जानकारी दी है।जानकारी के अनुसार, बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग करने वाले में आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है।