देश-दुनिया

टीवी जगत के मशहूर पत्रकार का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

नई दिल्ली। मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की मौत हो गई है। लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे। उन्हें शुक्रवार को सुबह हार्ट अटैक आया, जिसमें उनकी मौत हो गई। वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे। हार्ट अटैक के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका। वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ॐ शान्ति।’


लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी रोहित सरदाना की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।’


राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि कड़ी मेहनत व लगन से उन्होंने पत्रकारिता में एक बड़ा मुकाम हासिल किया। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वरिष्ठ पत्रकार और प्रसिद्ध टीवी एंकर रोहित सरदाना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रोहित सरदाना के असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत को एक बड़ी क्षति पहुुंची है। वह एक निष्पक्ष और निडर पत्रकार थे और अपने कार्यक्रमों के माध्यम से देश व जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को बड़ी बेबाकी के साथ उठाते रहे। रोहित सरदाना युवा पत्रकारों के लिए भी प्रेरणा के स्रोत रहेंगेे और पत्रकारिता जगत को दिए गए उनके सराहनीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। जय राम ठाकुर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वरिष्ठ पत्रकार और प्रसिद्ध टीवी एंकर रोहित सरदाना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रोहित सरदाना के असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत को एक बड़ी क्षति पहंुची है। वह एक निष्पक्ष और निडर पत्रकार थे और अपने कार्यक्रमों के माध्यम से देश व जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को बड़ी बेबाकी के साथ उठाते रहे। रोहित सरदाना युवा पत्रकारों के लिए भी प्रेरणा के स्रोत रहेंगेे और पत्रकारिता जगत को दिए गए उनके सराहनीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

जय राम ठाकुर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button