कर्मचारी

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार

बिलासपुर। प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने कार्य को विस्तार देने और पूर्व में नामित कुछ पदाधिकारियों की व्यस्तताओं के चलते नई नियुक्तियां की हैं। इन नियुक्तियों को आगामी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित करने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महासंघ के कार्यविस्तार के चलते नई जिम्मेदारियां दी गई हैं जिसके तहत जल शक्ति विभाग चौपाल में कार्यरत राम लाल शर्मा, कृषि विभाग सरकाघाट में कार्यरत राजेंद्र ठाकुर व नेत्र चिकित्सा सहायक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुदानसू शिमला को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।


इसके अलावा शिक्षा विभाग बिलासपुर के अमित चंदेल को प्रदेश संगठन मंत्री, जल शक्ति विभाग रोहड़ू के रूप लाल शर्मा को प्रदेश सह-संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है, आयुर्वेद विभाग भरमौर के उमेश कुमार, प्रदेश लोक निर्माण विभाग जुब्बल के चमन लाल कलवान, लोक निर्माण विभाग नेरवा के गोपाल दास शर्मा व जलशक्ति विभाग रामशहर जिला सोलन के बाल कृष्ण ठाकुर को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है। साथ ही जलशक्ति विभाग सरस्वती नगर के जवाहर ठाकुर को प्रदेश संयुक्त सचिव, जलशक्ति विभाग हमीरपुरधार के इंद्र सिंह को संयुक्त सचिव, लोक निर्माण विभाग चिडग़ांव के राजेंद्र झाम्टा, वन विभाग कुल्लू के अमर ठाकुर व शिक्षा विभाग कुल्लू के विनोद कुमार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button