देश-दुनिया

पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के डराने वाले आंकड़े, इतने लोगों की गई जान

 नई दिल्ली। भारत के नए मामलों में प्रतिदिन वृद्धि दर्ज की जा रही है, पिछले 24 घंटों में 2,73,810 नए मामले दर्ज किए गए हैं।  महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान सहित दस राज्यों में नए मामलों का 78.58 प्रतिशत दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 68,631 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 30,566 और दिल्ली में  25,462 नए मामले सामने आए हैं।

 भारत में कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,29,53,821 हुई 

भारत में कुल सक्रिय मामलो की संख्या 19,29,329 तक पहुंच गयी है। यह अब देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 12.81 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 1,28,013 मामले दर्ज किए गए हैं। देश के कुल सक्रिय मामलों में पांच राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल का समग्र रूप से 63.18 प्रतिशत हिस्सा है। भारत में कुल स्वस्थ होने वाले मामले आज 1,29,53,821 है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 86.00 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 1,44,178 रिकवरी दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों में 1,619 मृत्यु

 पिछले 24 घंटों में 1,619 मृत्यु दर्ज हुईं हैं। दस राज्यों में नई मृत्यु का प्रतिशत 85.11 है। महाराष्ट्र में अधिकतम मृत्यु (503) दर्ज की गईं जबकि छत्तीसगढ में दैनिक 170 मृत्यु दर्ज की गईं हैं।

पिछले 24 घंटों में दस राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से किसी की भी कोविड-19 के कारण मृत्यु की सूचना नहीं है। इन राज्यों में लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश), दमन एवं दीव और दादर एवं नागर हवेली, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर, लक्षद्वीप, नागालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश हैं।





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button