देश-दुनिया

Corona : देश में बीते दिन 3.68 लाख मामले और 3,417 मौतें, लगातार दूसरे दिन गिरावट

नई दिल्ली। भारत में कोरोना का कहर जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में 3.68 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3,417 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 3,68,147 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,99,25,604 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 3,417 लोगों की कोरोना से जान चली गई। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 2,18,959 पहुंच गई।



भारत दुनिया में तीसरा ऐसा देश है, जहां कोरोना से सबसे अधिक लोगों की मौतें हुई हैं। पहले नंबर पर अमेरिका में 591,062 लोगों की मौत, दूसरे नंबर ब्राजील में 407,775 मौतें और तीसरे नंबर पर भारत में 2,18,959 लोगों की मौत हुई हुई है। बता दें कि पिछले हफ्ते कोरोना वायरस देश पर कहर बनकर टूटा है। इस दौरान 26 लाख से अधिक मामले सामने आए। सात दिनों में जानलेवा वायरस से करीब 23,800 लोगों की मौत हुई। वहीं शुक्रवार को कुल मामले 4 लाख के पार पहुंच गए थे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button