News in Englishअपराध/हादसेसोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल
हिमाचल : व्यक्ति ने संदिग्ध हालात में निगला जहर, दम तोड़ा

ऊना। ऊना के अम्ब के तहत धुसाड़ा गांव में 38 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने रात को जहरीला पदार्थ निगला। तबीयत बिगड़ने पर व्यक्ति को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। व्यक्ति ने जहर क्यों निगला, इसके कारणों का पता किया जा रहा है।