राजनीतिशिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल
Trending

कांग्रेस ने छल, कपट और मायाजाल से भाजपा को सत्ता से बाहर किया : बिंदल

केंद्र में 450 सांसदों वाली कांग्रेस आज 40 पर सिमट गई

शिमला। भाजपा की एक दिवसीय कार्यसमिति बैठक पीटीहॉफ में प्रारंभ हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बाराला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल, सांसद कृष्ण कपूर, इंदु गोस्वामी, डॉ सिकंदर कुमार, समस्त कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने समस्त केंद्र नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह , राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बनने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं संपूर्ण शक्तियों के साथ अपना कार्य करूंगा और भाजपा को आगे बढ़ाने का काम करूगा।



बिंदल के कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता आज कल भाजपा पर बड़ी बड़ी टिप्पणियां कर रहे हैं, उनको लग रहा है कि भाजपा समाप्त हो गई है। पर कांग्रेस पार्टी भाजपा युग भूल गई है । भाजपा ने हारों में के से जीत का कारवां शुरू किया था और आज देश में सबसे मजबूत राजनीतिक दल बकर उभरी है। बिंदल ने भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्तियों को दोहरा कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया, ” हार नहीं मानूंगा रार नहीं ठानूंगा।”




उन्होंने कहा कि पहले हम एक दो सांसदों के लिए लड़ते थे पर आज हम सरकारे बनाने के लिए लड़ते हैं। भाजपा ने संघर्ष किया है और अपने आप को मजबूत बनाया है। केंद्र में 450 सांसदों वाली कांग्रेस आज 40 पर सिमट गई है, पर 2 सांसद वाली भाजपा आज पूर्ण बहुमत की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चला रही है।



कांग्रेस पार्टी आज दो से 3 राज्यों में सरकार चला रही है और भाजपा लगभग 18 राज्यों में मजबूत सरकार चला रही है, फर्क साफ है।
बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने छल, कपट और मायाजाल से भाजपा को सत्ता से बाहर किया है।



बिंदल में कहा कि जयराम ठाकुर सरकार ने महिलाओं, गरीबों, पिछड़े वर्ग और सभी वर्गों के लिए काम किया। भाजपा सरकार के दौरान हमारी सरकार ने 8 लाख लोगों को पेंशन दी है, लाखों लोगों को आयुष्मान भारत और हिम केयर का लाभ हुआ है। भाजपा ने हमेशा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता की है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button