शिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल

हिमाचल के कांग्रेस विधायक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा में आज जयपुर में प्रदेश के सभी नव निर्वाचित विधायक राहुल गांधी के साथ  इस पदयात्रा में शामिल हुए।




प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने आज यहां बताया कि भारत जोड़ो इस पदयात्रा में  अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व कांग्रेस के सभी विधायक इस पदयात्रा का हिस्सा बनें।


उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली शानदार जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्तओं सहित सभी पार्टी नेताओं में नए रक्त का संचार पैदा हुआ है,और इसी उतसाह में पार्टी के सभी नव निर्वाचित विधायक इस यात्रा में शामिल हुए है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को देश मे भारी जनसमर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी की यह पदयात्रा आने वाले दिनों में कांग्रेस के लिये एक मील का पत्थर साबित होगी,और अब वह दिन दूर नही है जब देश मे पूरी मजबूती के साथ अन्य राज्यों व केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button