बिलासपुर, चंबा, हमीरपुरहिमाचल

बैरी दडोला में हिन्दी दिवस पर हुईं प्रतियोगिताएं, इन्होंने मारी बाजी

बिलासपुर। नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से डॉक्टर भीम राव अंबेडकर युवक मंडल बैरी दडोला के प्रतिनिधियों और सदस्यों द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें होमगार्ड से सेवानिवृत कंपनी कमांडर रामचंद्र ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। युवक मंडल के प्रधान मुनीश कुमार ने उन्हे बैज लगा कर और टोपी पहनाकर समानित किया।



सरस्वती माता की वंदना से कार्यक्ररम का आगाज हुआ। उस के बाद भाषण प्रतियोगिता कविता लेखन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता अन्य गतिविधियां की गई। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्नेहा रही, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नवीन,और कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक रही। इन सभी विजेताओं को मुख्यातिथि द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। उसके बाद मुख्यातिथि ने समस्त लोगो को संबोधित करते हुए कहा की हिंदी महज भाषा नहीं बल्कि यह हमको रचती है. हिंदी को मन की भाषा कहा जाता है, यह मन के बंद ताले को खोल सकती है। हमारी आत्मा और ज्ञान का पथ बोल सकती है। यह महज भाषा नहीं बल्कि भारतीयों को एकता के सूत्र में पिरोती है। यह दुनियाभर के भारतीयों को भावनात्मक रूप से एक साथ जोड़ने का काम करती है।



इस मौके पर डॉक्टर भीम राव युवक मंडल बैरी दडोला के प्रधान मुनीश कुमार,उप प्रधान मोहित कुमार,सचिव विशाल कुमार, कोषाध्यक्ष पलक,मुख्यासलाहकार सोनू डोगरा अनमोल, करण कुमार , हेमलता, सनेहा अर्चना, नवीन गुरुप्रीत,मनप्रीत,जसप्रीत,गुरप्रीत, साहिल, प्रिंस,नितिन,करण कौंडल, आदि सदस्य मौजूद रहे l


advertising-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button