कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लूहिमाचल
मनाली में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विंटर कार्निवाल का किया शुभारंभ

मनाली। मनाली में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विंटर कार्निवाल का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप ज्योति प्रज्वलित करके प्रारम्भ किया। कार्निवल में 188 महिला मंडलों ने झांकियों को प्रस्तुत किया। बाहरी राज्यों से आए बच्चों ने अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की। वहीं कार्यक्रम में लोकल नाटी, पंजाबी डांस, संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ,यह कार्यक्रम 2 जनवरी से लेकर 6 जनवरी तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा आज जो झांकियां निकाली गई उसमें सारी महिलाओं ने अपनी प्रस्तुतियां दी।