देश-दुनिया

बड़ी खबर : सीएम मान ने मंत्री सिंगला को भ्रष्टाचार के मामले में हटाया, FIR

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को पद से हटा दिया है। उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। पंजाब सीएमओ ने बताया है कि विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और इस संबंध में सबूत भी पाए गए थे। पंजाब के सीएमओ ने कहा, ‘उन पर आरोप है कि ठेकों के एवज में उन्होंने अधिकारियों से एक पर्सेंट कमीशन की मांग की थी। विजय सिंगला के खिलाफ ठोस सबूत भी पाए गए हैं।






मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने फैसले को लेकर कहा कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि सरकार को भ्रष्टाचार से मुक्त रखा जा सके। पुलिस को सिंगला के खिलाफ केस दर्ज करने का भी आदेश दिया गया है। भगवंत मान ने वीडियो मेसेज में कहा, ‘मैं मंत्री के खिलाफ कड़ा फैसला ले रहा हूं। उन्हें अपनी कैबिनेट से हटा रहा हूं। उनके भ्रष्टाचार के मामले में शामिल होने के हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि विपक्षी दल मुझ पर हमला करेंगे और कहेंगे कि सरकार गठन के दो महीने के बाद ही मंत्री को हटा दिया गया। बात यह है कि हम किसी भी हाल में यह नहीं सहेंगे कि कोई भ्रष्टाचार करे। हमारे राष्ट्रीय संयोजक (अरविंद केजरीवाल) ने साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा। 2015 में उन्होंने खुद दिल्ली में एक मंत्री को हटा दिया था, जब उस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।’





पंजाब की भगवंत मान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्री पद से हटा दिया गया है। सीएम भगवंत मान ने उन्हें मंत्री पद से हटाया। सिंगला पर आरोप लग रहे थे उन्होंने प्रोजेक्टों में एक फीसद कमीशन की मांग की है। मुख्यमंत्री ने सिंगला पर केस दर्ज करने को भी कहा है। सिंगला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस निकल गई है। उनकी गिरफ्तारी किसी भी समय संभव है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि जब उन्होंने मंत्री से बात की तो उन्होंने कमीशन लेने की बात मानी है। इसके बाद एक्शन लिया गया है। सीएम ने कहा कि पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं । सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनके ध्यान में एक मामला आया कि सरकार का एक मंत्री प्रोजेक्टों में एक प्रतिशत कमीशन मांगता है। कहा कि इस केस का सिर्फ उन्हें पता है। इसके बारे में मीडिया को भी पता नहीं है।



विजय सिंगला मानसा से विधायक हैं। उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला को हराया। मानसा क्षेत्र को 27 वर्ष के बाद मंत्रिमंडल में स्थान मिला था। 27 वर्ष पहले राजिंदर कौर भट्ठल की अगुआई वाली सरकार में शेर सिंह गागोवाल मंत्री बनाया गया था।



सिद्धू मूसेवाला को हराने वाले विजय सिंगला पहली बार विधायक बने। सिंगला ने 1992 में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से बीडीएस की डिग्री हासिल की। वह मानसा में अपना अस्पताल चलाते हैं। सिंगला पर लगातार आरोप लग रहे थे कि वह प्रोजेक्टों में कमीशन मांग रहे हैं। आम आदमी पार्टी हाईकमान को जब यह पता चला तो सीएम भगवंत मान ने उन्हें पद से हटा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button