बिलासपुर, चंबा, हमीरपुरहिमाचल
ओखरू मांकड़ी में बच्चों ने पेश किए कार्यक्रम, चलाया सफाई अभियान
घुमारवीं। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को ओजस्विनी महिला मण्डल माकड़ी ग्राम पंचायत ओखरू मांकड़ी में कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रधान सुनिता ठाकुर ग्राम पंचायत ओखरू मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इलाका निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि इसमें ओजस्विनी महिला मण्डल प्रधान सुनिता ठाकुर, सचिव भावना, कोषाध्यक्ष मीना गर्ग और अन्य महिला मण्डल सदस्य ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर सफाई अभियान भी चलाया गया। इसमें इलाके के लोगों ने सहभागिता की। प्रधान सुनिता ठाकुर ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के देश के विकास और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया।