अरे! कुत्ते और शेर की लड़ाई में कुत्ते ने मारी बाजी, देखिये वीडियो

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर रोज़ कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। वायरल वीडियो को देखने के बाद कई बार हमें हंसी आ जाती है तो कई बार हमें कुछ सीखने को मिलता है। आज एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहे हैं। अब तक शेर को जंगल का राजा माना जाता है, ये बात सच भी है, मगर इस वीडियो को देखने के बाद लोग शक कर रहे हैं।
What’s happening?? pic.twitter.com/QMESBRVZ6f
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) October 28, 2021
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर और कुत्ते के बीच लड़ाई हो रही है। कुत्ता शेर से बिल्कुल नहीं डर रहा है। वो शेर से लड़ने के लिए तैयार है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते ने शेर का जमकर सामना किया है। उसकी लड़ाई से वो शेर सहम जाता है और पीछे हो जाता है। इस वायरल वीडियो को ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है- क्या हो रहा है? इस वीडियो पर कई मज़ेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है। दूसरे ने कहा- पाकिस्तान और भारत का मैच है ये।