Live Himachal: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने शिमला पहुंचे राहुल-प्रियंका; ये बड़े नेता भी होगें शामिल

शिमला। चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे। सुक्खू के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं इस शपथ समारोह में शामिल होने के लिए राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता शिमला पहुंचे है।
राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए संजौली हेलीपैड पहुंचे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए संजौली हेलीपैड पहुंचे। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हम सभी खुश हैं, इन्होंने बहुत मेहनत की है।”
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए संजौली हेलीपैड पहुंचे।
पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हम सभी खुश हैं, इन्होंने बहुत मेहनत की है।”#HimachalCM pic.twitter.com/mw92R7iKaN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2022
कांग्रेस MLA सचिन पायलट भी होगें शामिल
पायलट ने कहा….
यह खुशी की बात है, सुक्खू जी को पार्टी ने मौका दिया है, हिमाचल में पार्टी ने जो भी वादे किए हैं हमें उम्मीद है कि सुक्खू जी उन्हें पूरा करेंगे। यह एक सकारात्मक बदलाव है। यहां के लोग कांग्रेस को हमेशा से चाहते हैं: शपथ ग्रहण से पहले शिमला में कांग्रेस MLA सचिन पायलट
यह खुशी की बात है, सुक्खू जी को पार्टी ने मौका दिया है, हिमाचल में पार्टी ने जो भी वादे किए हैं हमें उम्मीद है कि सुक्खू जी उन्हें पूरा करेंगे। यह एक सकारात्मक बदलाव है। यहां के लोग कांग्रेस को हमेशा से चाहते हैं: शपथ ग्रहण से पहले शिमला में कांग्रेस MLA सचिन पायलट#HimachalCM pic.twitter.com/m9kedrN5E1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2022