अपराध/हादसेसोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल
Trending

शादी से पहले दूल्हे ने कर दी ऐसी बात, कि भड़क गई दुल्हन और..

बंगाणा (ऊना)। इलाके में एक दुल्हन ने देहज मांगे जाने पर शादी से इनकार कर दिया। इसके साथ ही दुल्हन पक्ष ने इस मामले में पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।



जानकारी के अनुसार, इस संबंध में लड़की के भाई ने बंगाणा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अनुसार, बीते बुधवार को हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र से ऊना जिला के बंगाणा क्षेत्र में बारात आनी थी। इसको लेकर लड़की के तमाम रिश्तेदार उसके घर पहुंच चुके थे। बारात के स्वागत की जोर-शोर से तैयारी चल रही थी। दोपहर के समय गांव के लोगों और सगे संबंधियों को बारात आने से पहले धाम परोसी जा रही थी।



इतने में वर पक्ष ने दहेज में गाड़ी, पैसे और सोने के जेवरात की डिमांड कर डाली। उस वक्त बारात आने में चंद घंटे बाकी थे, लेकिन वर पक्ष की अचानक डिमांड से वधु पक्ष के लोग सकते में आ गए। जहां पहले खुशनुमा माहौल था, वहां एकाएक मायूसी छा गई। वहीं, लड़की ने भी वर पक्ष की डिमांड पर शादी करने से मना कर दिया।



बताया जा रहा है कि 19 फरवरी को वर पक्ष के लोग लड़की के घर आए थे। इस दौरान लड़की को चुनरी चढ़ाने की रस्म हुई। 21 फरवरी को वधु पक्ष के लोग गलोड़ क्षेत्र में लड़के के घर शगुन लेकर आए थे। उस समय तक दोनों पक्षों में सब कुछ ठीक था।



शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर पक्ष के लोगों ने शादी के दिन गाड़ी, पैसे और सोने के जेवरात की मांग की। जिसे पूरा न करने पर बारात लेकर आने से मना कर दिया। लड़की के परिजनों ने कहा कि शादी पर 20 लाख रुपये का खर्च हुआ। साथ ही उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। कहा कि शादी की तैयारियों पर हुए खर्च की भरपाई की जाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button