
शिमला। शिमला में बीती रात को भारी बारिश से भूस्खलन होने से कारें मलबे में दब गईं। शहर के हिमलैंड और टालैंड में लैंड स्लाइड हुआ है। लैंड स्लाइड की चपेट में आने से दो गाड़ियां दब गई हैं। मलबा सड़क पर आऩे के साथ ही हाईवे बंद हो गया और जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। हिमलैंड के पास पेड़ गिरने से छह गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। गाड़ियों पर पेड़ भी गिरा है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। यहां गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी थीं।
इसके साथ ही शिमला से लेकर छराबड़ा होते हुए कुफरी तक लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है। यहां पर रात 1:00 बजे से ट्राला फंसने की वजह जाम लगा और सेब की गाड़ियां और बसें फंसी रहीं।