सोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल
सतपाल सत्ती ने कर्मचारियों के लिए प्रदेश सरकार की घोषणाओं पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

ऊना । छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने पुलिस कर्मियों के अनुबंध काल का मामला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ उठाया है। इस मामले पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जल्द ही मामला हल होने की उम्मीद है क्योंकि राज्य सरकार ने मामले पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम जल्द ही सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता हुई तो वह दोबारा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ पुलिस कर्मियों के मामलों को उठाएंगे और पुलिस कर्मियों की समस्याओं का समाधान अवश्य निकाला जाएगा।
सतपाल सिंह सत्ती ने अनुबंध काल को घटाकर दो वर्ष करने तथा सरकारी कर्मचारियों को जनवरी 2022 से संशोधित वेतनमान प्रदान करने की प्रदेश सरकार की घोषणाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनधारकों के हित को देखते हुए छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की है, जिससे राज्य के लगभग अढ़ाई लाख कर्मचारियों और करीब डेढ़ लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा। उन्होंने इन घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हित में काम करने वाली सरकार है तथा राज्य सरकार पिछले चार वर्षों से कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के लिए प्रयासरत रही है।