राजनीतिसोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल

सुरेश कश्यप का दावा-प्रदेश में सभी आरक्षित सीटों पर जीतेगी भाजपा, देखिये वीडियो

सोलन। सोलन में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक कांगड़ा- हमीरपुर मैत्री सभा के सभागार में हुई। सम्मेलन में मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव संजय निर्मल और प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप विशेष तौर पर मौजूद रहे।



सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में इस दो माह बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कभी भी आचार संहिता लगने वाली है।इसमें अनुसूचित जाति की अहम भूमिका रहने वाली है। उन्होंने कहा कि 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 17 सीटों में से 13 पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में सभी 17 सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी। चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है और वह सभी योजनाएं जमीनी स्तर पर पहुंचे इसका आकलन भी किया जा रहा है।



उन्होंने कहा कि कांग्रेस से तंग आकर आज भी करीब 3 दर्जन से ज्यादा लोगों ने भाजपा का दामन थामा है जो कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। सम्मेलनों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में चुनावी शंखनाद शुरू कर दिया गया है और यही सम्मेलन कार्यकर्ताओं को एकजुटता से कार्य करने का संदेश भी दे रहे हैं। निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश में भाजपा हिमाचल में रिवाज बदलकर मिशन रिपीट करने वाली है।



मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार हर वर्ग का ध्यान रखकर नीतियां लेकर आ रहे हैं जिससे हर वर्ग को फायदा मिल रहा है। अनुसूचित जाति वर्ग ने हमेशा से ही भाजपा का साथ दिया है। इस बार भी भाजपा की जीत में इस वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।


advertising-banner

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button