HP Election: भाजपा ने 62 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, महेंद्र सिंह को टिकट नहीं

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 62 नाम घोषित किए गए हैं। मंगलवार देर शाम को दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की की मीटिंग हुई, जिसमें अमित शाह, जेपी नड्डा, पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया। इस मीटिंग में भाजपा के प्रत्याशियों को लेकर मंथन हुआ।
सीएम जयराम ठाकुर सिराज से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, मंडी के धर्मंपुर के कद्दावर नेता महेंद्र सिंह ठाकुर को भाजपा ने टिकट नहीं दिया है, उनके बेटे रजत ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा, मंडी के सदर सीट से मौजूदा विधायक अनिल शर्मा चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा की पहली सूची में जिले में हरोली विधानसभा क्षेत्र को छोड़ चार विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। ऊना सदर सतपाल सत्ती, कुटलैहड़ वीरेंद्र कंवर, गगरेट राजेश ठाकुर और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से बलबीर चौधरी के नाम का ऐलान हुआ है। कुल्लू से बंजार विधानसभा सीट से सुरेंद्र शौरी, मनाली से गोविंद सिंह ठाकुर, आनी से लोकेंद्र कुमार को टिकट गया है। कुल्लू सीट पर पेच फंसा हुआ है औऱ टिकट अभी फाइनल नहीं हुआ है। कुल्लू में टिकट पर महेश्वर सिंह और राम सिंह के बीच पेंच फंसा हुआ है। भाजपा ने आनी सीट से युवा लोकेंद्र कुमार पर दांव खेला है और उन्हें टिकट दिया है।
घुमारवीं से राजेंद्र गर्ग, बिलासपुर से त्रिलोक जम्वाल, श्री नैनादेवी से रणधीर शर्मा और झंडूता से जेआर कटवाल को टिकट दिया गया है।
लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें—List of BJP candidate for General Election to the Legislative Assembly of Himachal Pradesh on 19.10.2022