राजनीति

भाजपा और कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, देखिये कौन हैं शामिल

शिमला। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे मंडी लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व सीएम शांता कुमार, प्रो. प्रेम कुमार धूमल, अनुराग ठाकुर, अविनाश राय खन्ना, संजय टंडन, महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, वीरेंद्र कंवर, बिक्रम सिंह ठाकुर, गोविंद सिंह ठाकुर, डा. राजीव सैजल, सुखराम चौधरी, राकेश पठानिया, डा. राजीव बिंदल, इंदु गोस्वामी, त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जमवाल को शामिल किया गया है।

ये हैं कांग्रेस के स्टार प्रचारक
हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट (Mandi lok sabha seat) समेत तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Himachal By-election) को लेकर कांग्रेस ने 20 स्टार प्रचारकों की घोषणा की है (Congress Star Campaigners List)। इस लिस्ट में हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कन्हैया कुमार (Kanhiya Kumar) भी शामिल हैं। साथ ही पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) भी हिमाचल प्रदेश में प्रचार करेंगे।
आगामी 30 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसमें मंडी संसदीय क्षेत्र और तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 30 अक्टूबर को होंगे और मतगणना 2 नवंबर को होगी। अब कांग्रेस पार्टी ने अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) , पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, भूपिंदर हुड्डा, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत एस सिद्धू और कन्हैया कुमार शामिल हैं।

मंडी संसदीय सीट पर भाजपा ने ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर (Khushal Thakur) और कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) को टिकट दिया है। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने पूर्व विधायक रोहित ठाकुर और भाजपा ने पूर्व जिला परिषद सदस्य नीलम सरकइक को चुनाव मैदान में उतारा है। फतेहपुर से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री स्व। सुजान सिंह पठानिया के पुत्र भवानी सिंह पठानिया और भाजपा ने बलदेव ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है। अर्की विधानसभा सीट से कांग्रेस ने पीसीसी महासचिव संजय अवस्थी को कांग्रेस ने अपना उम्मी दवार बनाया है। भाजपा ने पार्टी उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल को चुनावी मैदान में उतारा है।

2 नवंबर को आएंगे नतीजे
हिमाचल प्रदेश में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 8 अक्टूबर को नॉमिनेशन भरने की अंतिम तारीख होगी। इसके बाद 11 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 16 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 30 अक्टूबर को मतदान होगा और 2 नवंबर को काउंटिंग होगी।join whatsapp group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button