हिमाचल
HP : बाइक खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

मनाली। मनाली में घूमने आए केरल के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों पर्यटक बाइक पर सवार थे। नगर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों को हादसे के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए पहुंचाया गया, लेकिन यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार पांच दोस्त केरला से मनाली घूमने आए थे। यहां उन्होंने रेंट पर बाइक ली थी। मनाली नगर के आसपास की डेस्टिनेशन पर घूमने निकले थे, इसी दौरान गुरुवार शाम को नगर के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। बाइक सवार दो युवकों की हादसे में मौत हो गई।