कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लूबिलासपुर, चंबा, हमीरपुरशिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिसोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल
Trending
बड़ी खबर: हिमाचल में बदली स्कूलों की टाइमिंग, अब इतने बजे लगेंगे स्कूल

शिमला। हिमाचल में लगातार प्रचंड गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में लू चलने के हालात बन गए हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बच्चों के आने और जाने के समय बदलने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन
स्कूलों के टाइम में बदलाव करने का फैसला लिया है।इसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार ग्रीष्मकालीन स्कूलों में आगामी आदेशों तक सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे या फिर सुबह 7:30 से दोपहर 12:50 बजे तक स्कूल खोलने का आदेश दिया है। उच्च शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में सभी डिप्टी डायरेक्टर को आदेश जारी कर दिए हैं।
देखें अधिसूचना