भाजपा कर्यकर्ताओं पर जुल्म, 200 से ज्यादा की हत्या : घोष

शिमला। बंगाल चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर एक वर्चुअल संगोष्ठी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने की तथा बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार सहित प्रदेश भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सभी मंत्रीगण, सांसद, सभी विधायक, बोर्ड/निगमों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री सहित 800 से ज्यादा कार्यकर्ता जुड़े।
पश्चिमी बंगाल और हिमाचल भाजपा के मध्यम हुई वर्चुअल गोष्ठी में हमने शिमला से भाग लिया।
पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप घोष जी ने बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा का जिक्र करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों पर हो रहे अत्याचार से अवगत करवाया। pic.twitter.com/DpulCwt7iQ
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) June 3, 2021
त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि इसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दिलीप घोष सहित वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को बंगाल में अब तक रही राजनीतिक सफर से अवगत करवाया।
भाजपा महामंत्री ने बताया कि इस संगोष्ठि को संबोधित करते हुए बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बंगाल में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। उन्होनें बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम से भाजपा प्रत्याशी से चुनाव हार गई और अपनी हार का बदला लेने के लिए उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके परिवारों पर कातिलाना हमले करवाने शुरू कर दिए। अभी तक पश्चिम बंगाल में 8000 से अधिक हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं और इन चुनावों के बाद दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई और अब तक 200 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा की की जा चुकी है।
दिलीप घोष ने कहा कि लोकतांत्रिक सरकार द्वारा यह अलोकतांत्रिक घटनाएं सरकारी संरक्षण में की जा रही हैं। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है और भाजपा कार्यकर्ता अपने जान-माल को बचाने के लिए दर-दर भटक रहा है।