सोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल

जुलाई अंत तक ऊना अस्पताल में स्थापित होगा ऑक्सीजन प्लांट, निर्माण कार्य जारी

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जुलाई अंत तक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिया जाएगा। यह जानकारी छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने देते हुए बताया कि अस्पताल में 1000 एलपीएम क्षमता वाले प्लांट की स्थापना के लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिसके बाद डीआरडीओ प्लांट की मशीनरी इसमें स्थापित करेगा। सत्ती ने कहा कि दो-तीन दिन में क्षेत्रीय अस्पताल के अंदर तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट की मशीनरी स्थापित होने के बाद इसे पाइप लाइन के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे अस्पताल में 200 बैड को निरंतर ऑक्सीजन की सप्लाई मिल पाएगी। आने वाले समय में पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन की सप्लाई निर्माणाधीन मातृ-शिशु अस्पताल को भी दी जाएगी। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट प्रदेश सरकार, केंद्र की सहायता से लगा रही है। पूरे हिमाचल प्रदेश में पीएम-केयर्स फंड से कुल 6 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से एक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लगाया जा रहा है।



सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि इस प्लांट को शुरू करने के लिए 29 लाख रुपए की लागत से जनरेटर तथा 8 लाख रुपए की लागत से ट्रांसफॉर्मर भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार ने ऊना क्षेत्रीय अस्पताल को 300 बैड का बनाने का फैसला किया तथा इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों में 76  पद भरने को भी मंजूरी दी है। साथ ही मदर एंड चाइल्ड अस्पताल का निर्माण कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। सरकार के इन फैसलों से जिला ऊना की जनता को आने वाले समय बहुत बड़ा लाभ मिलेगा तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।

join whatsapp group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button