स्वर्णिम दृष्टिपत्र के अंतर्गत हुई घोषणाओं की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित

उन्होंने दृष्टिपत्र के तहत विभिन्न विभागों से सम्बन्धित शेष बचे कार्यों को 31 दिसम्बर, 2021 से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में देवभूमि दर्शन सर्किट को क्रियान्वित करने के लिए पर्यटन विभाग अपने प्रयासों में और अधिक तेजी लाई जाए। उन्होंने ईको पर्यटन के लिए प्रदेश में चिन्हित स्थानों को विकसित करने की दृष्टि से सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि हैली टैक्सी सेवाओं के लिए निजी उद्यमियों को आकर्षित करने के लिए विभाग सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने प्रदेश में कौशल विकास केन्द्रों को विकसित करने की दिशा में कार्य करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, अधिक से अधिक रोजगार व अन्य मेलों का आयोजन कर लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाएं जाने चाहिए। जनजातीय विकास के तहत चर्चा करते हुए उन्होंने जनजातीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।