कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लूबिलासपुर, चंबा, हमीरपुरशिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिसोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल
Trending

HP Weather : मौसम के मोर्चे पर राहत की खबर, हिमाचल में जानिये कैसा रहेगा मौसम

शिमला। मानसून इस साल हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में कहर बनकर बरसा है। कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ आने के कारण कई लोगों की जान गई है, तो वहीं, प्रदेश को करोड़ों का नुकसान भी हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश को राहत मिलने के आसार जताए गए हैं।



मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर धूप खिले रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 3 सितंबर तक प्रदेश में मानसून के कमजोर बना रहने की संभावना जताई है।


इस दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। कुछ भागों में बारिश हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, मानसून के कमजोर होने से बारिश की बेहद कम संभावनाएं हैं। अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button