अपराध/हादसेकांगड़ा, किन्नौर, कुल्लूहिमाचल
हिमाचल : खड्ड में नहाने उतरे दो युवक डूबे

धर्मशाला। कांगड़ा क्षेत्र से बहुत ही दुखद हादसे की खबर आ रही है। कांगड़ा के निकटवर्ती नंदरुल पंचायत में दो युवकों के डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ये दोनों युवक हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि दोनों नंदरुल पंचायत के एक बैंक में कारपेंटर का काम करने आए थे। इसी बीच दोनों नहाने के लिए नदरूल खड्ड में गए और दोनों डूब गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को खड्ड से निकाला। पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।