कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लूहिमाचल
Trending
Himachal Crime News: यहां चरस की बड़ी खेप के साथ महिला गिरफ्तार

कांगड़ा। हिमाचल में नशे का कारोबार भी जोरों पर है पर हिमाचल पुलिस भी तस्करों पर नकेल कसे हुए है, ताजा मामला पुलिस थाना गगल के तहत एक महिला को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान महिला के कब्जे से 263.5 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस द्वारा महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली कि एक महिला नशे के कारोबार में संलिप्त है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने झुग्गी में दबिश दी जहां से 263.5 ग्राम चरस बरामद हुई। उधर, पुलिस थाना गगल के प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि चरस की खेप के साथ महिला को गिरफ्तार किया गया है। व आगामी कार्रवाई की जा रही है।