शिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल

समूचा हिमाचल शीतलहर की चपेट में, सैलानियों के लिए एडवाइजरी

शिमला। हिमाचल की चोटियों ने नए साल से पहले बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलो में बर्फबारी दर्ज की गई हैं। शिमला जिला के कुफरी व नारकंडा में सीजन का पहला हिमपात हुआ, जबकि राजधानी शिमला में थोड़ी देर के लिए बर्फ के फाहे गिरे।


उधर, कुल्लू जिला में अटल रोहतांग टनल समेत कई क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है। धर्मशाला की धौलाधार रेंज, लाहुल-स्पीति और चंबा जिला में भी बर्फबारी हुई। जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी में ताजा बर्फबारी से क्षेत्र में चारों और बर्फ की चादर बिछ गई है। भरमौर की ऊंची पहाडिय़ों पर गुरुवार दोपहर को रुक-रुककर हिमपात होता रहा, जबकि निचले क्षेत्रों मे ठंडी हवाएं चलने से शीतलहर में तेजी आ गई है। दिनभर अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे। मौसम विभाग ने पहले ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सैलानियों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। शुक्रवार को भी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।




सैलानियों के लिए एडवाइजरी, सतर्क रहें
लाहुल स्पीति जिला में बर्फबारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने पयर्टकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि पर्यटक खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। इसी तरह अन्य जिलों में भी स्थानीय प्रशासन ने सैलानियों को अलर्ट किया है।


आज भी मौसम खराब, यलो अलर्ट जारी हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भी मौसम के खराब रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कुल्लू, चंबा, लाहुल-स्पीति, मंडी, किन्नौर और शिमला जिला की ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश में 31 से मौसम के साफ रहने की संभावना है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button