कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लूहिमाचल
Trending

हिमाचलः पिकनिक मनाने गई फैमिली के साथ दर्दनाक हादसा; एक की गई जान

कांगड़ा। जिला कांगड़ा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां जिला मुख्यालय के तहत आती ग्राम पंचायत कोट में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है


जबकि उसमें सवार चार अन्य लोग जख्मी हुए हैं। मृतक की पहचान 58 वर्षीय बलदेव सिंह निवासी श्याम नगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने गांव टिल्लू गया हुआ था। यहां अचानक उनकी जीप अनियंत्रित होकर डंगे के पास पलट गई। हादसे के वक्त गाड़ी में 5 लोग सवार थे। जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। वहीं घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है जहां उनका उपचार जारी है। उधर पुलिस नें भी इस घटना के संबध में जांच कर दी है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button