शिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल

पाकिस्तानी मंत्री भुट्टो के खिलाफ देशभर भाजपा का प्रदर्शन, पढ़िये क्यों

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा पाकिस्तानी विदेश मंत्री के शर्मनाक बयान के खिलाफ देश भर में जोरदार धरना-प्रदर्शन करे गए। ये विरोध प्रदर्शन देश के सभी प्रदेशों की राजधानी में किया गया जिसके शिमला भी शामिल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला जलाया और पाकिस्तानी विदेश मंत्री के शर्मनाक बयान की कड़ी निंदा की।



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की धाक जम रही है, दूसरी ओर हर मोर्चे पर पाकिस्तान की खिल्ली उड़ रही है। एक ओर भारत की विदेश नीति की सर्वत्र सराहना हो रही है, दूसरी ओर पाकिस्तान को छोटे से छोटा देश आँखे दिखा रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध में पाकिस्तान के छात्र तो तिरंगे के सहारे सुरक्षित निकल पाए थे, ये तो सबने देखा है।



उन्होंने कहा पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के खिलाफ जिस तरह के निंदनीय और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया है, उसकी जितनी भी निंदा की जाय कम है। ऐसा बयान देकर बिलावल भुट्टो ने न केवल सार्वजनिक जीवन की मर्यादा को तार-तार दिया है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की हर मर्यादा को भी लांघ दिया है। क्या बिलावल भुट्टो की इतनी हैसियत है कि वह हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करे। बिलावल भुट्टो की गिरी हुई इस हरकत ने विश्व पटल पर पाकिस्तान की कलंक गाथा में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button