देश-दुनिया

पहले टेस्ट में ऋषभ पंत ने खेली ताबड़तोड़ पारी, सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बने

नई दिल्ली। पहसे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 45 गेंद पर 46 रन की पारी खेली।


इसमें उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके जमाए। पंत को स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने अपनी फिरकी का शिकार बनाया और बोल्ड करके पवेलियन भेजा। आउट होने से पहले पंत ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 4000 रन भी पूरे किए। इसके साथ ही उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो कमाल का रहा। दरअसल, पंत अब भारत की ओर से टेस्ट में सबसे तेज 50 छक्का लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।



पंत ने टेस्ट में अपने 50 छक्के 54वीं पारी में पूरे किए। वहीं, टेस्ट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम हैं। अफरीदी ने 46 टेस्ट पारी में ही 50 छक्के पूरे कर लिए थे। भारत के रोहित शर्मा ने टेस्ट में 50 छक्के 51वें पारी में पूरे किए थे।


टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के
शाहिद अफरीदी – 46
रोहित शर्मा – 51
ऋषभ पंत – 54*
टिम साउदी – 60
फ्लिंटॉफ – 71






सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की सूची पर आठवें स्थान पर
वहीं, पंत भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले सूची में 8वें नंबर पर आ गए हैं। भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के सहवाग ने लगाए हैं। सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में 90 छक्के लगाए थे। धोनी ने टेस्ट करियर में 78 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।


इसके अलावा सचिन ने 69 छक्के, रोहित ने 64 छक्के, कपिल देव ने 61 छक्के, सौरव गांगुली ने 57 छक्के और जडेजा ने 55 छक्के अपने टेस्ट करियर में अबतक लगाए हैं। वर्तमान में टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैक्कुलम के नाम है। दोनों ने टेस्ट करियर में 107 छक्के लगाए हैं। उम्मीद है कि स्टोक्स अगले टेस्ट मैच में मैक्कुलम के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।



भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इन 11 मैचों में से भारत ने 9 पर कब्जा किया है, जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button