हिमाचल : भीषण सड़क हादसा, खंबे से टकराकर पलटी कार, 5 की मौत

ऊना। जिले में भीषण सड़क हादसा पेश आया है। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खंबे से जा टकराई। इसके बाद खेतों में पलट गई। लोगों ने कार में फंसे लोगों को बामुशिकल निकाला। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।
ऊना के नजदीक कुठार कलां में दर्दनाक हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई। शनिवार देर रात संतोषगढ़ से ऊना जा रही पंजाब नम्बर की कार कुठार पहुंचने पर सड़क किनारे लगे खम्बे टकरा गई। इसके बाद कार खेतों में पलट गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से कार को सीधा किया। क्षतिग्रस्त हुई कार को काटकर मृतकों और घायलों को बाहर निकालना पड़ा।
मृतकों में दो युवक सलोह के रहने वाले थे। एक युवक मजारा, एक हाजीपुर तहसील नंगल और एक झलेड़ा का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि सभी शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।