राजनीति
हिमाचल : कांग्रेस अब प्रदेशभर में करेगी सत्याग्रह, जानिये क्यों

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहृान पर सेना में अग्निपथ के विरोध में हिमाचल प्रदेष कांग्रेस कमेटी अपने सभी 72 ब्लाॅकों में 27 जून 2022 को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से सत्यग्रह करेगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देवेंद्र बुशहरी ने कहा कि इस सत्यग्रह में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, अग्रणी संगठनों के सभी पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। पार्टी के सभी नेता कार्यकर्ताओं के साथ अपने- अपने ब्लाॅकों में इस सत्यग्रह में भाग लेंंगे।