अपराध/हादसे
Trending

बर्तन धोकर बाहर फेंका पानी, हाई वाेल्‍टेज तारों पर गिरा, करंट से युवक की मौत

अंब। जिला ऊना के कस्बा अम्ब में नैहरियां रोड पर किराये के कमरे में रह रहे 26 वर्षीय एक प्रवासी श्रमिक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मौत का शिकार हुआ अफजल निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।


पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है और हादसे के संबंध में मृतक के स्वजन को सूचित कर दिया है।



बताया जा रहा है कि अफजल उपमंडल के ही एक सरिया उद्योग में काम करता था। शाम पांच बजे वह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद अम्ब के नैहरिया रोड स्थित अपने कमरे में आ गया था। रात करीब 8 बजे जब उसके साथी खाना बना रहे थे तो अफजल बर्तन साफ कर रहा था। इस दौरान अफजल ने जब बर्तन साफ करके उसमें बचा हुआ पानी बाहर फेंका तो पानी कमरे के साथ गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तारों पर गिरने से उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह मौके पर ही बेसुध हो गया। जिसके चलते इसके साथियों ने उसे बेहोशी की हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसकी जांच करने पर मृत घोषित कर दिया।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button