देहरादून में डबल मर्डर, तवे से हमला कर पति-पत्नी की हत्या

देहरादून। देहरादून में दोहरा हत्याकांड सामने आया है। पटेलनगर में विद्या विहार में एक शख्स ने पति-पत्नी को तवे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। वारदात रात को करीब ढाई बजे की बताई जा रही है।
पटेलनगर के विद्या विहार फेस-2 में एक हफ्ते पहले महिला, राजेंद्र और हरिद्वारी ने एक फ्लैट में एक कमरा किराए पर लिया। वे यहां साथ ही रहते थे। राजेंद्र होटल में काम करता था तो हरिद्वारी पुताई का काम करता था। पुलिस के मुताबिक उसने रात ढाई बजे दोनों की तवे से बुरी तरह से पीट डाला।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। पटेलनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पति-पत्नी को तवे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि तीनों एक साथ रह रहे थे। साथ ही महिला पर अधिकार को लेकर दोनों में विवाद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। घटना रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, पटेलनगर क्षेत्र के देवर्षि एनक्लेव स्थित एक मकान में दिहाड़ी मजूरी करने वाली एक महिला सपना और दो पुरुष बबलू और हरिद्वारी रहते थे। बबलू और हरिद्वारी सपना पर अपना अधिकार जमाते थे। लड़ाई थी कि सपना ने उनसे शादी की है। बबलू होटल में काम करता था। हरिद्वारी पुताई का काम करता था। पुलिस के मुताबिक हरिद्वारी ने रात ढाई बजे दोनों की तवे से बुरी तरह से पीट डाला।
सहारनपुर निवासी बबलू और सपना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी हरिद्वारी को मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों एक दूसरे को जानते थे। शुक्रवार रात को हरिद्वारी और बबलू ने शराब पी थी। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया। हरद्वारी ने रोटी बनाने वाला तवा उठाया और दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। दोनों के चेहरे को इस कदर कुचला गया कि पहचानना भी मुश्किल हो गया। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।