शिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल
अंडर-18 खेलो इंडिया यूथ गेम्स का ट्रायल 21 दिसम्बर से ऊना में
शिमला । युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा अंडर-18 खेलो इंडियां यूथ गेम्ज 2021 जिनका आयोजन 5 से 14 फरवरी 2022 में होगा के लिए इंदिरा स्टेडियम, ऊना में कब्बडी(लडके) व वाॅलीबाल (लड़के) का ट्रायल 21 दिसम्बर 2021 को प्रातः 9 बजे से आरंभ होगा तथा 22 दिसम्बर 2021 को हैंडबाल(लड़कियां) व फुटबाॅल (लड़कियां) का ट्रायल प्रातः 9 बजे से आरंभ होगा।
युवा सेवा खेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सभी सम्बंधित खिलाड़ी अपने शैक्षणिक आयु प्रमाण पत्र एवं खेल उपलब्धियों के मूल प्रमाण पत्रों तथा दो पासपोर्ट फोटो सहित इंदिरा स्टेडियम, ऊना में रिपार्ट करे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का पंजीकरण प्रातः 7 बजे आरंभ होगा।