उत्तराखंड

शादी से लौट रहे लोगों का वाहन पलटा, 2 की मौत, अन्य जख्मी

रुद्रप्रयाग। देवभूमि उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शादी से लौट रहा एक मैक्स वाहन गबनीगांव के पास सड़क पर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की घटना में मौत हुई, उसने वाहन के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकालने का भी कार्य किया गया और अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सांय के समय क्यूंजा से उछोली की ओर जा रहा मैक्स वाहन गबनीगांव में विशाल लाॅज के समीप सड़क में पलट गया। यह वाहन तेल भराने अगस्त्यमुनि आ रहा था। इस दौरान वाहन सड़क में पलट गया, इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि वाहन में सात लोग सवार थे, जिनमें तीन सही सलामत हैं। इन्हें कम चोट आई है। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई।

APC Forest

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button