शिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

शिमला। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने लोगों को सत्य और समर्पण के पथ पर चलने का मार्ग दिखाया। उन्होंने प्रदेश के लोगों से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि द्वारा स्थापित आदर्शों का अनुसरण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि एक महान आत्मा थे, जिन्होंने भारतीय महाकाव्य रामायण लिखी, जो आज भी हमारे लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का एक बड़ा स्त्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए ज्ञान और प्रेरणा के स्त्रोत हैं।



banner

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button