शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। वहीं आज प्रदेश के कुल्लू जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप का झटके महसूस किये गए। बता दें भूकंप सुबह के समय करीब 5:30 बजे आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 5 किलोमीटर गहराई पर था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है।

Back to top button