हिमाचल
गर्वः पैरा ओलंपिक्स स्पर्धा के लिए ऊना के निषाद टोक्यो रवाना, सीएम जयराम ने भेजी शुभकमानाएं
ऊना। जिला ऊना के अंब विकास खंड के गांव बदाऊ के निषाद कुमार के टोक्यो पैरा ओलंपिक्स खेलों में हाईजंप स्पर्धा में भारत की ओर से चयन होने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें शुभकामनाए देते हुए पैरा ओलंपिक्स में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की आशा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने खेल विभाग के माध्यम से निषाद के पिता रशपाल को उनके बेटे की इस उपलब्धि पर आज प्रसंशा पत्र भी भेजा है। यह जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ऊना कुलदीप शर्मा ने बताया कि निषाद टोक्यो के लिए रवाना हो चुके हैं तथा 29 अगस्त को अपना पहला मुकाबला खेलेंगे।