राजनीतिशिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राठौर की माता का निधन, सीएम समेत कई नेताओं ने दुख जताया
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की माता स्व. मलकी देवी राठौर का निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत प्रदेश और देशभर के कई नेताओं ने दुख जताया है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की माता मल्की देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका गत सायं जिला शिमला स्थित पैतृक गांव कुमारसैन में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।