सुरेश भारद्वाज ने शिमला में कर्मचारियों को बांटे मास्क और उपकरण
शिमला। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर सम्पूर्ण देश में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत कोरोना महामारी में जरूरतमंद लोगों की सेवा व सहयोग का कार्यक्रम चल रहा है। शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज छोटा शिमला पार्किंग में सफाई कर्मचारियों को मास्क व अन्य उपकरण वितरण के पश्चात् यह विचार व्यक्त किए।
उन्होंने बताया कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम की कड़ी में आज वार्ड नम्बर 28 छोटा शिमला में फ्रंट लाईन वर्करस्, कोरोना वॉरियर और जरूरतमंद लोगों की मदद स्वरूप आयोजित इस कार्यक्रम में छोटा शिमला, खलीनी, बैनमोर, कनलोग वार्ड के सफाई कर्मचारी, सैहब सोसायटी के कर्मचारी, नगर निगम व सतलुज जल प्रबंधन निगम लिमिटिड के कर्मचारियों को फेस शील्ड, एन95 मास्क, पीपीई किट, सर्जिकल गलब्स तथा सैनेटाईजर प्रदान किए गए। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजेश शारदा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीव चैहान, किसान मोर्चा सचिव विनोद, क्रीड़ा भारती अध्यक्ष डाॅ. सुरेन्द्र शर्मा, पार्षद विदुषी शर्मा, राज कुमार विज, अमन चड्डा, अरविंद लखनपाल, अश्वनी विज, नितिन चड्डा, संजीव आंगरा, कार्तिक चड्डा, रमेश विज, रमन विज, राकेश विज, अजय पाल, अरूण सूद भी उपस्थित थे।