अपराध/हादसेदेश-दुनिया

अजब : सुहागरात पर दुल्हन फरार, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

धनबाद। शादी एक ऐसा मौका है जब कोई भी दूल्हा या दुल्हन भावी जीवन के लिए नए नए सपने सजाते हैं। इस दिन की खास ही खुशी होती है। लेकिन झारखंड के धनबाद में दूल्हे के साथ सुहागरात पर ऐसा वाकया हुआ कि उसे जिन्दगी भर याद रहेगा।



दूल्हे की खुशी का ठिकाना न था। आखिर सुहागरात जो था। दुल्हन भी खुश थी। अचानक दूल्हे को खांसी आई। इसके बाद जो हुआ वह हैरान करने वाला है। दुल्हन शौच का बहाना बनाकर कमरे से निकली और फिर फरार हो गई। दूल्हा सुहागरात की बेड पर दुल्हान का इंतजार करता रहा। जब काफी देर तक दुल्हन नहीं आई तो उसके मन में कुछ शंका हुआ। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई। दूल्हे के स्वजनों ने दुल्हन के घर फोन किया तो पता चला कि वह तो वहां है। इस पूरे में मामले में कोरोना को विलेन बताया जा रहा है।






30 अप्रैल को हुई थी शादी
धनबाद जिले के दक्षिणी टुंडी के बेगनोरिया पंचायत के एक गांव में रहने वाले युवक की शादी बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 अप्रैल की रात हुई। विवाहोपरांत 1 मई को युवक नई नवेली दुल्हन को लेकर घर आया। दुल्हन को पारंपरिक रश्म के साथ गृहप्रवेश कराया गया। दिन में सब ठीक ठाक रहा। रात लगभग 11 बजे के आसपास जब दूल्हा घर के अंदर कमरे में दुल्हन के पास पहुंचा। इस दाैरान दुल्हा खांस रहा था। इसके बाद दुल्हन डर गई। उसे लगा कि दूल्हा कोरोना संक्रमित है। इसके साथ रहने पर वह भी संक्रमित हो जाएगी। इसके बाद हिम्मत कर शौच के बहाने घर से निकली एवं अपने मायके में भाई को फोन लगाया। फोन पर आपबीती सुनाते हुए तुरंत पहुंचने को कहा। साथ ही यह बात किसी को न बताने की हिदायत दी। भाई चारपहिया वाहन लेकर पहुंचा और दुल्हन अपने घर पहुंच गई।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button