देश-दुनिया

अजब : दुल्हन ने स्टेज पर दूल्हे से पूछा लिया 2 का पहाड़ा, फिर हुआ बवाल

महोबा (यूपी)। शादियों में होने वाले झगड़ों के बारें में तो आपने खूब सुना होगा। दहेज से लेकर जरा-जरा सी चीजों पर बात बिगड़ जाती है। वहीं महोबा में एक शादी की टूटने की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल दुल्हन ने दूल्हे से कुछ ऐसे सवाल पूछ लिए जिससे जवाब ना दे पाने की वजह से बारात बैरंग लौटनी पड़ी।



क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला महोबा जिले के खरेला थाना क्षेत्र का है। 30 अप्रैल को बारात की सारी तैयारियां चल रही थी। लेकिन स्टेज पर दूल्हे के हावभाव को देखकर दुल्हन ने उससे कुछ सवाल किये जिसके जवाब ना दे पाने के बाद उसने शादी करने से मना कर दिया। दरअसल शिक्षित दुल्हन ने दूल्हे से दो का पहाड़ा सुनाने को कहा, लेकिन दूल्हा इधर-उधर बगलें झांकने लगा। जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।



दुल्हन का फैसला सुनकर सभी हैरान रह गए। कई घंटों तक मनाने की कोशिश चलती रही लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। यहां तक की मामला पुलिस के पास पहुंचा। वहां दुल्हन का फैसला ही माना गया। आपसी सुलह समझौते के बाद बारात बैरंग वापस लौट गई। लेकिन यह शादी आस-पास के क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button